- Hindi News
- रायपुर के मनीष सेमीफाइनल में, पुरुष वर्ग का खिताब केरल को
रायपुर के मनीष सेमीफाइनल में, पुरुष वर्ग का खिताब केरल को
रायपुर| भारतीयलेखा महालेखाकर विभाग की ओर से आयोजित अंतर क्षेत्रीय स्पर्धा में मंगलवार को केरल ने टीम इवेंट पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया है। सप्रेशाला हाल में खेली जा रही स्पर्धा के फाइनल में केरल ने तमिलनाडु को 3-2 से हराया।
महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में उप्र की पारसा नकवी ने पश्चिम बंगाल की अमृता मुखर्जी को 21-13, 21-16 से और ग्वालियर की तृप्ति ने दक्षिण मध्य रेलवे की आईआरडी श्रवाणी को 21-15, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वेटरन के सेमीफाइनल में नई दिल्ली को राजीव शर्मा ने आंध्र प्रदेश को एवीएस मूर्ति को 21-15, 21-17 से हराया। वहीं पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में रायपुर के मनीष गुप्ता ने हरियाणा के पंकज नथानी को 21-13, 21-18 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
मनीष गुप्ता।