- Hindi News
- साहित्य महोत्सव में अब होंगे चार मंडप, जोड़ा गया हबीब मंडप
साहित्य महोत्सव में अब होंगे चार मंडप, जोड़ा गया हबीब मंडप
तीनदिवसीय साहित्य महोत्सव में अब तक गजानन माधव मुक्तिबोध मंडप, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी मंडप और मुकुटधर पांडेय मंडप बनाए जा रहे थे। लेकिन अब चौथे मंडप के रूप में हबीब तनवीर मंडप भी बनाया जा रहा है। इस मंडप में पहले दिन 12 दिसंबर को फोटोग्राफी, दूसरे दिन 13 दिसंबर को कार्टूनिंग और अंतिम दिन 14 दिसंबर को क्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
नहींआएंगे कैलाश खेर
हालही में हुए नक्सली हमले की वजह से जनसंपर्क विभाग ने महोत्सव के बाद शाम के समय राज्योत्सव स्थल पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पहले कैलाश खेर, रेखा भारद्वाज और इंडियन ओशियन बैंड की लाइव परफॉर्मेंस होनी थी। लेकिन, अब किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।
महोत्सवमें खैरागढ़ के स्टूडेंट्स करेंगे बैले
पुरखौतीमुक्तांगन में साहित्य महोत्सव के बाद हर शाम 6 से 7 बजे तक स्थानीय कलाकारों की एक घंटे की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इसमें रविंद्रनाथ टैगोर की रचना चित्रांगदा पर खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र बैले नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा बस्तर बैंड और छत्तीसगढ़ी सिने कलाकार अनुज शर्मा के बैंड की प्रस्तुति, तीजन बाई की पंडवानी और छत्तीसगढ़ लोक मंच की प्रस्तुति भी देखने मिलेगी।
हिस्सालेने के लिए कराइए रजिस्ट्रेशन
महोत्सवके दौरान दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होने वाली इस वर्कशॉप में फोटोग्राफी का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्कशॉप में 200 लोग हिस्सा सकते हैं। जनसंपर्क विभाग ने हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक लोग वेबसाइट sahityamahotsav.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जनसंपर्क विभाग के कार्यालय में भी सीधे रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
हबीब तनवीर