पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जियो दिल से अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन 21 तक

जियो दिल से अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन 21 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर छत्तीसगढ़की सुनीता टिकरिया, जो बरसों से मेंटली चैलेंज्ड महिलाओं की भलाई के लिए काम कर रही हैं, पिछले साल जियो दिल से अवाॅर्ड मिलने के बाद उनकी मुहिम से शहर के कई लोग जुड़े। सुनीता जैसे लोगों के असाधारण कामों को एक बार फिर दुनिया के सामने लाने के लिए माय एफएम अब जियो दिल से अवाॅर्ड सीजन-3 लेकर आया है। इसके लिए नॉमिनेशन शुरू हो चुके हैं। अगर आप या आपके जानने वाले एजुकेशन, स्पोर्ट्स, एन्वायरमेंट, हेल्थ, पब्लिक सर्विस, आर्ट एंड कल्चर, वुमन वेलफेयर, चाइल्ड केयर और इकोनॉमिक डेलवपमेंट के लिए काम कर रहे हैं तो तुरंत उन्हें नॉमिनेट कीजिए। क्या पता अगले विनर वही हों। नॉमिनेशन फॉर्म www.myfmindia.com/jiyodilseawards से डाउनलोड कर सकते हैं या माय एफएम के ऑफिस से भी ले सकते हैं लेकिन भरे हुए फॉर्म 21 दिसंबर तक माय एफएम के ऑफिस- 6 फ्लोर, डीबी कॉम्पलेक्स, रजबंधा मैदान में जमा करने होंगे।