शादीके पहले होने वाले संगीत, इवेंट नाइट, मेहंदी और फेरों के बाद रिसेप्शन में फैशन डिजाइनर अब दुल्हन को ईवनिंग गाउन पहनने की सलाह दे रहे हैं। कुछ फंक्शन्स में जहां लहंगा हिट है वहीं एक या दो फंक्शन के लिए इंडियन टच के साथ ईवनिंग गाउन तैयार किए जा रहे हैं। ढेर सारे ड्रेप और नेट की बजाए अब फ्लेयर और घेर वाले गाउन ट्रेंड में है। मटेरियल में भी शाटन और नेट की बजाए सिल्क टच, शिफॉन, जॉर्जेट फेब्रिक डिमांड में हैं। डिजाइनर साहिल मग्गू के अनुसार शादी के हर फंक्शन में ब्राइड डिफरेंट लुक चाहती हैं। लेटेस्ट फैशन को ध्यान में रखते हुए एक फंक्शन में ब्राइड को गाउन पहनने की सलाह देते हैं। फेरों में और पूजा में लहंगा या साड़ी और इवेंट नाइट या इंगेजमेंट में ईवनिंग गाउन से क्लासी लुक आता है। संगीत में भी थीम के मुताबिक लहंगा या गाउन सलेक्ट किया जा सकता है।
इंडियनज्वेलरी देगी क्लासी लुक
ईवनिंगगाउन के साथ पारंपरिक भारतीय जड़ाऊ गहने, बड़े ईयर रिंग्स, चोकर स्टाइल के डायमंड और एंटीक नेक पीस रॉयल लुक दे रहे हैं। कुछ ईवनिंग गाउन्स के साथ डिजाइनर मांग टीका लगाने की सलाह भी दे रहे हैं।
मॉडल सना कुरैशी ब्राइट ब्राइडल ईवनिंग गाउन में।
ब्राइट कलर और वर्क
ईवनिंग गाउन में अब इंग्लिश कलर की बजाए इंडियन ऑरेंज, रेड, यलो, गोल्ड, पिंक और पीच कलर ट्रेंड में है। हाइट के हिसाब से फ्लेयर और घेर तय किया जा रहा है। वर्क में भी लेस की बजाए जरदोजी, तारा, पीटा वर्क,
कश्मीरी कशीदा के साथ ढेर सारे प्रयोग किए जा रहे हैं। नेक लाइन, वेस्ट बेल्ट और योक पर हैवी वर्क वाली ईवनिंग गाउन हल्के शिफॉन के स्टॉल के साथ कैरी की जा रही है। वन साइड वर्क भी इन है।