- Hindi News
- गॉट टैलेंट वर्ल्ड स्टेज पर शहर की दीपमाला ने मचाया धमाल
गॉट टैलेंट वर्ल्ड स्टेज पर शहर की दीपमाला ने मचाया धमाल
गॉटटैलेंट वर्ल्ड स्टेज शो की लाइव ग्रांड ओपनिंग में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ शहर की दीपमाला राउत ने भी डांस परफॉर्मेंस दी। 6 दिसंबर को कलर्स पर प्रसारित हुए इस कार्यक्रम में नामी कलाकारों के साथ दीपमाला के डांस को भी सराहा गया। वे पिछले 8 महीने से मुंबई में डांस ट्रेनिंग ले रही हंै। इससे पहले वे स्टार परिवार अवॉर्ड, विक्ट्री इवेंट, हैदर के प्रमोशन के लिए शाहिद कपूर के साथ हुए फ्लैश मॉब में डांस कर चुकी हैं। अपने ट्रूप के साथ उन्होंने सिंगापुर में भी शो किया है।
इंटरनेशनलकॉम्पिटीशन में चुनी गईं: दीपमाला,श्यामक डावर की एकेडमी से वन इयर प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। इस कोर्स में एडमिशन के लिए पूरे विश्व से हर साल सैकड़ों डांसर अप्लाई करते हैं। इस बार फाइनल राउंड तक लगभग 300 डांसर पहुंचे। कोर्स के लिए कई टेस्ट के बाद 55 लोग चुने गए। इंटरनेशनल लेवल का कॉम्पिटीशन फेस करने के बाद उन्होंने 55 लोगों में अपनी जगह बनाई। एकेडमी में वे विश्व के अलग-अलग देशों के ट्रेनर से डांस के बेसिक्स से लेकर कई इंटरनेशनल फॉर्म सीख रही हैं। स्टेज शो के लिए श्यामक की कंपनी के लोगों और सीनियर डांसर के बाद कोर्स कर रहे चुनिंदा लोगों को मौका मिलता है, जिनमें से वे एक हैं।
33की उम्र में भी स्ट्रगल
अधिकतरलोग जहां 30 की उम्र आते ही किसी भी तरह सैटल होना चाहते हैं। वहीं, दीपमाला 33 की उम्र में रायपुर में अपनी डांस एकेडमी छोड़कर कोर्स करने गई हैं। वे कहती हैं, रिएलिटी शो में उम्र की वजह से मेरी एंट्री के रास्ते लगभग बंद हैं। कोर्स के बाद अगर शामक की कंपनी में काम करने का मौका मिला, तो वे एक्सपीरियंस के लिए उनके साथ काम करना चाहेंगी। इससे इंटरनेशनल लेवल पर काम करने की समझ विकसित होगी। मेरा फोकस कोरियोग्राफर बनना है, इसके लिए चाहे मुझे कितना ही स्ट्रगल क्यों करना पड़े, मैं करूंगी।
मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के साथ शहर की दीपमाला राउत।
city talent