दिन में एकजुटता, रात में भिड़े कांग्रेसी
{सीएमस्वास्थ्यमंत्री का इस्तीफा, नसबंदी कांड की एसआईटी जांच
{पीड़ितोंके परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा और नौकरी।
4.अबतक हुए स्वास्थ्य घोटालों की सीबीआई जांच की जाए।
नसबंदी कांड: दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन
रायपुर | मंगलवारको दिन में एकजुट होकर राज्य सरकार के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के प्रमुख नेता रात को जब चुनाव समिति की पहली बैठक में जुटे तो उनके बीच का विवाद फिर सतह पर गया। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जाेगी और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वे टिकट तय करने की प्रक्रिया में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा कर मनमानी कर रहे हैं। (पेज-4भी पढ़ें)
रायपुर। छत्तीसगढ़में नसबंदी शिविर और जहरीली दवाइयों से मौतों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री निवास का घेराव किया। अजीत जोगी, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, रविन्द्र चौबे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने भाजपा सरकार की प्रतीकात्मक शव यात्रा भी निकाली। बुधवार को कांग्रेस नेता धान खरीदी और नक्सलवाद के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर धरना और संसद मार्च करेंगे।