- Hindi News
- नागपुर बिलासपुर के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन डेढ़ साल में, 300 करोड़ मंजूर
नागपुर-बिलासपुर के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन डेढ़ साल में, 300 करोड़ मंजूर
बिलासपुरसे रायपुर होकर नागपुर के बीच 160 किमी की रफ्तार से सेमी हाईस्पीड ट्रेनें चलाने के रास्ते का पहला बड़ा अवरोध दूर हो गया। रेलवे बोर्ड ने 420 किमी के ट्रैक को हाई स्पीड में तब्दील करने के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट मंजूर कर लिया है। साथ ही बिलासपुर जोन को तेजी से काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जोन ने पूरे ट्रैक के लिए 964 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव भेजा था। बाकी राशि अगले रेल बजट में मंजूर की जाएगी। सेमी हाईस्पीड ट्रैक के लिए रेलवे को 146 किमी नई लाइन बिछानी होगी। पहली ट्रेन जून-2016 में शुरू करने का लक्ष्य है।
सेमी हाईस्पीड ट्रेनें चलाने के लिए बिलासपुर जोन ने बिलासपुर के अलावा रायपुर और नागपुर मंडल के अंतर्गत प्रस्तावित रेल कॉरिडोर का सर्वे पूरा कर लिया। सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी गई। रिपोर्ट के साथ 964.21 करोड़ के बजट का प्रस्ताव भी भेजा गया। शेष|पेज10
इसमेंसे बोर्ड ने प्राथमिक तौर पर तीन सौ करोड़ रुपए पास कर दिए। रकम मंजूर होने के साथ ही जोन ने सेमी हाईस्पीड कॉरीडोर के लिए बाकी प्रक्रिया शुरू कर दी।
डेढ़ साल में 130 किमी की गति
हाई स्पीड कॉरिडोर का पहला चरण वर्ष 2016 के मध्य तक पूरा होगा। तब नागपुर-रायपुर-बिलासपुर के मध्य 130 किमी की रफ्तार से ट्रेन चला दी जाएगी। हालांकि राजनांदगांव से रायपुर होकर बिलासपुर तक इस रफ्तार पर ट्रेन पहले ही चला दिए जाने की संभावना है। पहले चरण के बाद चुनिंदा ट्रेनों की स्पीड 160 और इनमें से कुछ की 200 किमी प्रति घंटा की जाएगी।
पुल, जंगल-पहाड़ों में नई लाइन
राजनांदगांव से नागपुर के बीच जंगल-पहाड़ों की वजह से ट्रैक को हाई स्पीड करना बड़ी चुनौती होगी। लगभग 262 किमी के इस हिस्से में 74 पुल तथा जंगलों में मोड़ वाली पटरियां हैं। सर्वाधिक खर्च यहीं होगा। कई जगह पूरी लाइन ही बिछेगी। इसी हिस्से में 584 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
------
इस तरह होगा खर्च
सिविल इंजीनियरिंग- 887.63 करोड़
इलेक्ट्रिकल- 11.56 करोड़
सिग्नल एवं ट्रैफिक- 24.35 करोड़
मैकेनिकल- 40.67 करोड़
कुल- 964.21 करोड़
110 किमी/घंटे की अिधकतम गति से छत्तीसगढ़ में सबसे तेज चलती है राजधानी ट्रेन
160 किमी/घंटे की गति से देश में सबसे तेज दौड़ने वाली है दिल्ली- आगरा सेमी हाईस्पीड ट्रेन
हाई स्पीड ट्रेन चलाने के ल