- Hindi News
- बाउंड्री पार गेंद गई और उठी उत्साह की लहर
बाउंड्री पार गेंद गई और उठी उत्साह की लहर
सदर्न एक्सप्रेस के कुशल परेरा ने नॉर्दर्न नाइट्स के गेंदबाज बोल्ट की दूसरी गेंद पर जैसे ही चौका जड़ा, चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 की मस्ती शुरू हो गई। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद शाम 6 बजे 10-10 ओवर्स का मैच शुरू हुआ और पहले ही ओवर में दो चौके लगे तो इंतजार का दर्द काफूर हो गया तथा पूरा स्टेडियम झूम उठा। इसके बाद हर चौके और छक्के पर स्टेडियम में दर्शक जोश की लहर पर सवार नजर आए। अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती चीयर लीडर्स ने जोश को और बढ़ा दिया। नई राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले क्वालिफायर मैच में भीड़ होगी या नहीं, राजधानी में सुबह 11 बजे से यह कयास लगाए जाने लगे थे क्योंकि तब यहां धुआंधार बारिश हुई थी। मैच शाम 4 बजे से था। इसके करीब दो घंटे पहले धूप निकल गई। शहर का कारों और मोटरसाइकिलों का रेला स्टेडियम की ओर बढ़ता नजर आया। स्टेडियम के आसपास काफी कीचड़ था, लेकिन लोगों के जोश में पानी नहीं फिरा। स्टेडियम शाम 4 बजे से ही खचाखच था। ग्राउंड तथा पिच को सुखाने में दो घंटे और लगे लेकिन इंतजार कर रहे लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
प्रैक्टिससे ही संतुष्ट
पुलिसकी सख्त जांच से होते हुए दर्शक स्टेडियम में पहुंचे। बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देर हो रही थी। लेकिन दर्शकों को इसका मलाल नहीं था। न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम से जुड़े कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की एक झलक ने उनके इंतजार पर मरहम लगाने का काम किया। शाम 5.30 बजे के बाद स्टेडियम दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। इसी दौरान सदर्न एक्सप्रेस और नार्दन नाइट्स की टीमों ने फुटबाल खेलकर वार्मअप किया। दर्शक इसी में भिड़े रहे।
शॉटपड़े, पाला बदला
शाम5.45 बजे पाक के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा दोनों टीमों के कप्तान के साथ जैसे ही मैदान में पहुंचे, तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पूरा स्टेडियम गूंज उठा। यह पल पूरी तरह से क्रिकेटमय हो गया। नॉदर्न नाइट्स की ओर से दूसरा ओवर डालने जैसे ही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज साउदी ने गेंद संभाली, वैसे ही साउदी-साउदी के नारे लगने लगे।
लेकिन सदर्न एक्सप्रेस के ओपनर बल्लेबाजों ने साउदी की गेंदों की धुनाई कर दी। यह देखकर दर्शकों ने भी तुरंत पाला बदला और सदर्न एक्सप्रेस के समर्थन में गए। हर शॉट पर जमकर तालियां बजीं।
हेलमेट रखवाया बाहर
स्टेडियममें काफी ल