- Hindi News
- आठ ट्रेनों में एक्सट्रा कोच की अवधि बढ़ाई गई
आठ ट्रेनों में एक्सट्रा कोच की अवधि बढ़ाई गई
रायपुर. त्योहारीभीड़ को देखते हुए रेलवे ने अनेक ट्रेनों में जोड़े गए अतिरिक्त कोच की अवधि को बढ़ा दिया है। विभिन्न रूट की आठ एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ रही प्रतीक्षा सूची को देखते हुए अस्थाई तौर से जोड़े गए कोच के लिए यह निर्णय लिया गया है। जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाए गए है उनमें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, दुर्ग-नवनतवा एक्सप्रेस, दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस, दुर्ग- जम्मूतवी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस आदि शामिल है।