पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हावड़ा के लिए चलाई जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन

हावड़ा के लिए चलाई जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| लोकमान्यतिलक टर्मिनल से हावड़ा के मध्य साप्ताहिक प्रीमियम पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन दो फेरों के लिए चलेगी। दुर्गा पूजा के अवसर पर हावड़ा-मुम्बई मार्ग की ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। पासिंग रूट की वजह से रायपुर के यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन में रायपुर से हावड़ा जाने में मात्र 13 घंटे ही लगेंगे। इसी तरह रायपुर से एलटीटी की दूरी तय करने में 24 के बजाए 18 घंटे का ही समय लगेगा। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 23 एवं 30 सितंबर, (मंगलवार) को 02241 नंबर के साथ रवाना होगी।

इसी तरह हावड़ा से 25 सितंबर एवं 2 अक्टूबर (गुरुवार) को 02242 नंबर के साथ यह ट्रेन छूटेगी। पासिंग रूट से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेन से रायपुर के लोगों को भी फायदा होगा। एलटीटी से हावड़ा जाने वाली ट्रेन का समय रायपुर में सुबह 5.25 बजे है। इसी तरह हावड़ा से एलटीटी तक जाने वाली ट्रेन का समय यहां सुबह 6.25 बजे है। प्रीमियम ट्रेन होने की वजह से दोनों स्टेशनों के मध्य मात्र सात स्टॉपेज ही दिए गए हैं। ऐसे में यात्री अन्य ट्रेनों की तुलना में छह घंटे पहले ही एलटीटी हावड़ा पहुंच जाएंगे। रायपुर से हावड़ा के मध्य इस ट्रेन का स्टॉपेज बिलासपुर, राउरकेला और टाटानगर स्टेशन पर ही है।

इसी तरह रायपुर से एलटीटी के मध्य यह ट्रेन नागपुर, भुसावल और इगतपुरी स्टेशन में ही रुकेगी। इस पूजा स्पेशल प्रीमियम ट्रेन में 02 एसएलआर, 16 स्लीपर, 03 एसी-2 एवं 1 पैंट्रीकार सहित 22 कोच रहेगी।