रायपुर. छत्तीसगढ़हज कमेटी से इस साल हज पर जाने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच और टीका लगाने के लिए रविवार को सुबह 10 बजे खालसा स्कूल में हेल्थ कैंप लगाया जाएगा। कमेटी के चेयरमैन डॉ. सलीम राज ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम के बाद सभी यात्रियों को हज किट का वितरण किया जाएगा।