पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर से चैंपियन मुंबई इंडियंस की हार से शुरुआत

रायपुर से चैंपियन मुंबई इंडियंस की हार से शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट के क्वालिफायर मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने हार के साथ शुरुआत की है। इसके साथ ही मुंबई के मुख्य दौर में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की लाहौर लायंस ने लक्ष्य को बिना कठिनाई के 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। उमर अकमल (नाबाद 38 रन, 18 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) और आसिफ रजा (नाबाद 14 रन, 7 गेंद, दो चौके) ने पांचवें विकेट के लिए 2.4 ओवर में 39 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाहौर लायंस की टीम ने बेहद शानदार शुरुआत की।

ओपनर बल्लेबाज अहमद शहजाद (34) और नासिर जमशेद (26) ने पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 51 रन जोड़े। शहजाद को स्पिनर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर लॉग ऑन पर पोलार्ड ने लपका। इसके बाद अच्छी लय में दिख रहे नासिर जमशेद ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की गेंद पर स्टंप हो गए। इसके बाद उतरे सईद नईम (6) ओझा की गेंद पर जलज को कैच दे बैठे। लाहौर को इसके बाद मैच जीतने के लिए 6 ओवर में 54 रन बनाने थे।

पोलार्डने हफीज को भेजा पैवेलियन

प्रवीणकुमार हाथ में खिंचाव के कारण गेंदबाजी नहीं कर पाए। उनकी जगह कप्तान कीरोन पोलार्ड ने खुद मोर्चा संभाल लिया। पहली पांच गेंदों पर कुल 13 रन ने और आखिरी गेंद पर पोलार्ड ने लाहौर के कप्तान मोहम्मद हफीज (18) का विकेट झटककर मैच में वापसी कराई। अब लाहौर को चार ओवर में 36 रन बनाने थे। उमर अकमल और आसिफ रजा ने हरभजन सिंह के 17वें ओवर में 18 रन बटोरे। अब लाहौर को 18 गेंदों पर 26 रनों की जरूरत थी।

कोरी एंडरसन को नहीं मिली जगह

मुंबईइंडियंस ने पहले मैच के लिए ऑलराउंडर न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन को मैच में नहीं उतारा। एंडरसन की जगह जलज को शामिल किया गया लेकिन वे मैच में नहीं चले।

मैदानपर शून्य पर आउट हुए जलज

मुंबईइंडियंस की टीम में शामिल भिलाई के जलज सक्सेना शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम के अपने मैदान पर शून्य पर आउट हुए। तेज गेंदबाज एजाज चीमा ने उन्हें पहली ही गेंद पर पहली स्लिप में नासिर जमशेद के हाथों कैच कराया। आईपीएल में जलज को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। होम ग्राउंड होने के कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों का निराश किया।