- Hindi News
- जयंती पर पूजे गए निर्माण के देवता विश्वकर्मा
जयंती पर पूजे गए निर्माण के देवता विश्वकर्मा
निर्माणके देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शहर में बुधवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। उरला-सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र सहित शहर के कई मोहल्ले में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। विश्वकर्मा समाज ने बढ़ईपारा से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में हांथी, घोड़े और भगवान की मोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा रामसागरपारा, एमजी रोड, शारदा चौक हुए हुए बढ़ईपारा स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। मंदिर में इस मौके पर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में विजय शर्मा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, बलराम विश्वकर्मा, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विश्वकर्मा समाज की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं।
यहां भी हुई पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़सीमेंट स्टील एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ ने सिलतरा चौक में विश्वकर्मा पूजा और मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें श्रमिकों के अधिकारों पर चर्चा कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया गया। संघ के सचिव कमलेश वर्मा ने बताया कि इस मौके पर पूजन के बाद श्रमिकों के बीच प्रसाद बांटा गया। इसी तरह शंकरनगर स्थित दूरदर्शन केंद्र में इलेक्ट्रानिक उपकरणों की पूजा अर्चना की गई। शाखा सचिव अनिल छाजेड़ ने बताया कि पूजा अर्चना में केंद्र उपमहानिदेशक आरएन मिश्र, निदेशक अभियांत्रिकी संजय प्रसाद सहित कर्मचारी मौजूद थे। इसी तरह अंबेडकर अस्पताल के लांड्री विभाग के कुशल कारीगरों का सम्मान किया गया।