पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम अटके, घेरा जोन कार्यालय

काम अटके, घेरा जोन कार्यालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| महंतलक्ष्मीनारायण दास वार्ड में निर्माण कार्य अटके हुए हैं। साथ ही वार्ड के लोग अन्य मूलभूत समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। इसे लेकर वार्ड के रहवासियों ने बुधवार को कांग्रेसियों के साथ जोन-5 कार्यालय का घेराव कर दिया। इस मौके पर जोन कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा गया।

वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष बंशी कन्नौजे ने बताया कि वार्ड के सामुदायिक भवन और सतनामी भवन का निर्माण अधूरा है। साथ ही उत्कल बस्ती में नए शौचालय का निर्माण नहीं किया जा रहा है। घेराव के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय,राजेश सिंह ठाकुर,सुनीता शर्मा, आदि मौजूद थे।

एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

एनएसयूआईने बुधवार को स्वास्थ्य कमिश्नर कार्यालय में प्रदर्शन कर चिकित्साधिकारी की भर्ती रद्द करने की मांग की है। संगठन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजीव शुक्ला ने बताया कि कुछ माह पहले 700 चिकित्साधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 190 अधिकारियों की भर्ती की जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 50 फीसदी अंक पाने वाले विदेश में एमबीबीएस करने वालों की भर्ती कर ली गई है।



लेकिन स्थानीय एसटी एससी केटेगरी के डॉक्टरों को पात्र होते हुए भी चयन नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती में मनमानी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कमिश्नर प्रताप सिंह नहीं थे। वे अभी छुट्टी पर चल रहे हैं।

अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।