- Hindi News
- संगोष्ठी में देश की आर्थिक स्थिति पर विमर्श
संगोष्ठी में देश की आर्थिक स्थिति पर विमर्श
रायपुर| ज्योतिषपत्रिका फ्यूचर फॉर यू ने बुधवार को सिविल लाईन स्थित वृंदावन हाल में संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान अशोक पारेख ने कहा कि कृषि में उत्पादन बढ़ाना, देश में सुशासन लाना और उपभोक्ता को बाजार के प्रति भरोसा दिलाना आवश्यक है। मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया ने देश को आर्थिक मंदी से जल्द बाहर आने की संभावना व्यक्त की। सुशील त्रिवेदी ने शासन में सभी की जवाबदेही तय होने पर बात कही। इनके अलावा निश्चय वाजपेयी, अशोक बजाज, नीलू शर्मा, त्रयंबक शर्मा और आदि ने अपने विचार रखे।