पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधूरी बनी सड़क, हर दिन हो रहे हादसे

अधूरी बनी सड़क, हर दिन हो रहे हादसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | शंकरनगर स्थित हरिशंकर कॉलेज से भोलानगर की ओर जाने वाली सड़क का अधूरा निर्माण किया गया है। सड़क पर गड्ढों की वजह से यहां के रहवासी आए दिन हादसे के शिकार हो रहे हैं। कॉलोनी के समस्त लोगों ने इस संबंध में कई बार जोन क्रमांक-3 के अधिकारियों, विधायक और वार्ड पार्षद से शिकायत की है, लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इलाके के सुरेश ठाकुर, आदित्य ठाकुर, राकेश तिवारी, दीपक विश्वास, मुकेश मिश्रा आदि ने इलाके के लोगों को हो रही परेशान का जल्द समाधान करने की मांग निगम प्रशासन से की है।