लोक गाथाओं पर होगा बांस गीत समारोह
रायपुर| गुड़ीचउंरा संस्था की ओर से 20 और 21 सितंबर को महामायापारा स्थित पटेल विद्या मंदिर में बांस गीत समारोह आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष अध्यक्ष चंद्रशेखर चकोर ने बताया कि समारोह में विभिन्न जिलों की 10 मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी। नरसिंग, बिरसिंग, कुंवर अछरिया, राजा भरथरी, सीत बसंत, लोरिक चंदा आदि लोकगाथाओं का गायन होगा। लोककथाओं और दंतकथाओं का गायन बांस गीत वादन के माध्यम से किया जाएगा।