टिकट से शहीद का नाम गायब, विरोध
रायपुर |शहीद वीरनारायण सिंह का नाम चैंपिंयस लीग की टिकट से हटाए जाने का छत्तीसगढ़ी छात्र संघ और संयुक्त किसान मोर्चा ने विरोध किया है। छात्र संघ ने स्टेडियम के सामने बुधवार को इसे लेकर प्रदर्शन भी किया। किसान मोर्चा के जागेश्वर प्रसाद और छात्र संघ के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि टिकट में शहीद के नाम की जगह छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल स्टेडियम लिखा गया है। यह शहीद वीर नारायण सिंह का अपमान है। उन्होंने आयोजन समिति पर कार्रवाई की मांग की है।