गौ माता के लिए सीएम से की मुलाकात
रायपुर| भारतीयगौ क्रांति मंच के 70 सदस्यीय प्रतिनिधमंडल ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने समेत 5 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंच के नवीन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर विधानसभा में सांकेतिक प्रस्ताव लाकर इसे केंद्र को भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य मांगों को लेकर केबिनेट में निर्णय लिए जाने की बात कही। दो मांगों पर उन्होंने स्वयं सांकेतिक रूप से स्वीकृति दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विपुल शर्मा, माधव लाल यादव, सुभाष अग्रवाल, ओमेन बिसेन आदि मौजूद थे।