- Hindi News
- स्काई उत्सव में मारूति के लिमिटेड एडिशन मॉडल
स्काई उत्सव में मारूति के लिमिटेड एडिशन मॉडल
रायपुर|स्काई ऑटोमोबाइल्स19 से 21 सितंबर तक मोतीबाग ग्राउंड में स्काई उत्सव का आयोजन करने जा रहा है।
उत्सव के दौरान मारूति के नए लिमिटेड एडिशन स्वीफ्ट रेडर, आई कॉनिक वेगनआर, आल्टो जील आैर सेलेरियो एक्वा की लॉन्चिंग की जाएगी। स्काई आटोमोबाइल्स के संचालक अनिल अग्रवाल के अनुसार उनका उद्देश्य कार खरीदने के अनुभव को लाभदायक बनाने के साथ मनोरंजक बनाना है। ग्राहक सेविंग के साथ बुकिंग पर पांच हजार मूल्य की रिस्ट वॉच आैर प्रत्येक डिलिवरी पर गोल्ड क्वॉइन मुफ्त ले पाएंगे। उत्सव में मेहंदी आर्टिस्ट, टैटू आर्टिस्ट आैर बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स की व्यवस्था होगी।