रायपुर। समाज में जिन्होंने अपने जज्बे और जिद के बूते एक मुकाम हासिल किया है, उन्हें दैनिक भास्कर समूह सम्मानित करने जा रहा है। इस छत्तीसगढ़ प्राइड अवॉर्ड्स के लिए 15 अक्टूबर तक नॉमिनेशन कर सकते हैं। देश के कई राज्यों में अच्छा काम करने वालों को भास्कर समूह इस अवॉर्ड से नवाज चुका है। विजेताओं को रायपुर में भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। अवॉर्ड्स 10 कैटेगरी में दिए जाएंगे। पुरस्कारों का चयन 5 जजों की कमेटी करेगी। इस कमेटी में राज्य के बेहद नामी और प्रतिष्ठित रिटायर्ड जज, प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स और सोशल वर्क से जुड़े नाम शामिल रहेंगे।
कौन कर सकते हैं आवेदन
कोई व्यक्ति या संस्था, जो इन कैटेगरी में से किसी एक में सराहनीय कार्य कर रहे हों। इसमेंएक से अधिक श्रेणी में भी आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई स्वयं आवेदन करना चाहे तो वह किसी और की तरफ से भी आवेदन कर सकते हैं। यानी यदि आप ऐसे किसी व्यक्ति या संस्था को जानते हैं, जो इन कैटेगरीज में खरे उतरते हैं, तो आप उनकी तरफ से भी आवेदन कर सकते हैं।
तीन हिस्सों में होगी चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ प्राइड अवॉर्ड के विजेताओं का चयन पाठकों के वोट और पांच जजों की ज्यूरी द्वारा किया जाएगा। सबसेपहले ज्यूरी हर श्रेणी में से अधिकतम पांच-पांच नामों का चयन करेगी। इन चयनित उम्मीदवारों की प्रोफाइल दैनिक भास्कर में प्रकाशित की जाएगी और पाठकों से वोट करने की अपील की जाएगी। इसके बाद ज्यूरी अपने विवेक और पाठकों की पसंद के आधार पर हर श्रेणी में अलग-अलग कुल 10 विजेताओं के नामों का ऐलान करेगी।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
सबसे पहले एक सादे कागज पर अपना पूरा ब्योरा लिखें। इसके बाद वे सभी कागजात संलग्न करें, जो आपके कार्य को किसी रूप में प्रमाणित करते हों। मसलन, किसी संस्था का अवॉर्ड, प्रेस में आई खबरें, किसी अधिकृत सरकारी या प्रतिष्ठित गैर सरकारी संस्था, संगठन की ओर से सराहना पत्र आदि। अगर आपका नॉमिनेशन व्यक्तिगत तौर पर किया जा रहा है, तो अपना नवीनतम फोटो भी लगाएं। इन सबको लेकर एक लिफाफे में रखें और उसके ऊपर लिखें नॉमिनेशन- छत्तीसगढ़ प्राइड अवॉर्ड और हमें संपादक, दैनिक भास्कर, प्रेस कॉम्पलेक्स, रजबंधा मैदान, रायपुर (छग) के पते पर भेज दें।