पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोपहर में आंधी बारिश, पेड़ गिरे बिजली गुल

दोपहर में आंधी-बारिश, पेड़ गिरे बिजली गुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजधानीमें सोमवार की सुबह तेज धूप और गर्मी-उमस से शुरू हुई, लेकिन दोपहर करीब 1 बजे अचानक तेज अंधड़ चला। करीब तीन-चार मिनट तक हवा की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि शहर में कई जगह पेड़ों की डालियां गिरीं।

कुछ जगह घर-दफ्तरों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हुई। लगभग 10 मिनट में आधा सेमी के आसपास पानी बरसा। इस आंधी-बारिश की वजह से कुछ देर के लिए राजधानी अस्तव्यस्त हो गई। हालांकि लोगों को गर्मी और उमस से राहत भी मिली। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से मौसम खुश्क है और अच्छी धूप निकल रही है। चूंकि मानसून लौटा नहीं है, इसलिए यहां अभी भी दक्षिण-पश्चिमी (समुद्र की ओर से) हवा रही है। इस हवा में थोड़ी नमी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजधानी में आज दोपहर का तापमान 34 डिग्री के अधिक हो गया था। यह सामान्य से लगभग तीन डिग्री ज्यादा है। गर्मी के कारण राजधानी में कम दबाव का क्षेत्र बना और आंधी चलने लगे। यह सिस्टम समता कालोनी और आसपास तीव्र था। इस वजह से उसी इलाके में पेड़ों से डालियां टूटकर गिरीं और खुली खिड़कियों के कांच तेज हवा की वजह से दीवारों से टकराने के कारण टूटे। इसी इलाके से लगे रामसागरपारा में जूतों की दुकान में लगा बड़ा कांच इसी अंधड़ की वजह से नीचे सड़क पर गिरा। दुकान के आसपास कोई नहीं था, इसलिए हादसा टल गया। इस बीच, पेड़ों से टूटी डालियां कई जगह बिजली के तारों पर गिरीं। इससे लाखे नगर, अग्रसेन चौक के आसपास बिजली सप्लाई ठप हो गई।





बारिश थमने के बाद करीब ढाई-तीन घंटे में यहां सप्लाई बहाल की जा सकी है।

कहीं आंधी-पानी नहीं

अंधड़ और बारिश का असर राजधानी रायपुर में ही था। सबसे ज्यादा, लगभग 20 मिमी बारिश राजधानी के आउटर में माना के आसपास हुई। इसके अलावा पूरे प्रदेश में कहीं अंधड़ चला, और ही एक बूंद पड़ी।