पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 को धरना देंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

14 को धरना देंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|एक दिनकाम बंद कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका संघ 14 अक्टूबर को कलेक्टोरेट के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी। इस पर भी मांग पूरी नहीं होने पर उन्हाेेंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए पंचायती धर्मशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा शासन से 8 मांगे की है, जिसे 13 अक्टूबर तक पूरा नहीं करने की स्थिति में वे 14 अक्टूबर को एक दिन काम बंदकर कलेक्टोरेट के सामने धरना प्रदर्शन करेगी और कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री विभागीय मंत्री को ज्ञापन सौपेंगी। इसके बाद भी उनकी मांगों पर अगर विचार नहीं हुआ तो वे 27 अक्टूबर को रायपुर स्थित बूढा तालाब में विशाल महारैली निकालकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।

प्रांतीय अध्यक्ष प्रेमा ठाकुर ने बताया कि इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। पंचायती धर्मशाला में हुई बैठक में प्रांतीय संयोजक देवेंद्र पटेल, अध्यक्ष अनिता नायक, काजल विश्वास,एवं सभी प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे।