दुर्गा कॉलेज और विवेकानंद अगले दौर में
दुर्गा कॉलेज और विवेकानंद अगले दौर में
रायपुर| इंटरसेक्टर क्रिकेट स्पर्धा में सोमवार को हुए मुकाबलों में दुर्गा कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई। रावतपुरा इंस्टीट्यूट की मेजबानी में आयोजित स्पर्धा के पहले मैच में पैलोटी काॅलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पूरी टीम 20 ओवर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दुर्गा कॉलेज की अोर से योगेश ने चार विकेट लिए। जवाब में दुर्गा कॉलेज ने लक्ष्य को 14.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से योगेश ने 18 रन बनाए। वहीं एक अन्य मुकाबले में प्रगति कॉलेज की टीम 17 ओवरों में 85 रन ही बना सकी। विवेकानंद कॉलेज की ओर से हर्षदीप ने तीन विकेट झटके। जवाब में विवेकानंद कॉलेज ने लक्ष्य को 10 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर अजय ने 41 और शिवम ने 34 रन बनाए।