पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानवरों पर रेडिएशन का असर शुरू, अब हमारी बारी

जानवरों पर रेडिएशन का असर शुरू, अब हमारी बारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वोदिन दूर नहीं जब इंसानों की प्रजाति विलुप्त हो जाए। सुनने में नामुमकिन सा लगता है, लेकिन विशेषज्ञों ने इस बात को स्थापित किया। मौका था डिग्री गर्ल्स कॉलेज मे हार्मोन्स पर आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार का। इसमें पोलैंड से आए विषय विशेषज्ञ मैक्डलिन और वेरोनिका ने ग्रास स्नेक और रेपटाइल्स में होने वाले हारमोनल बदलावों, उसके फायदे और नुकसान से जुड़ी जानकारी स्टूडेंट्स को दी। कार्यक्रम में मौजूद बनारस यूनिवर्सिटी की डॉ सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि चूहों पर किए गए एक एक्सपेरिमेंट में मैंने पाया कि रेडिएशन के असर से उनकी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ रहा है। रेडियो, टेलीविजन, कंप्यूटर, लैपटॉप और सेलफोन से रेडिएशन कम मात्रा में होता है, इसलिए इसे माइक्रोवेव रेडिएशन कहा जाता है। लंबे समय बाद इसका असर भयानक होता है। इसका असर इंसानों पर भी पड़ेगा। फसलों का सही तरीके से परागण बनने से भोजन की समस्या होगी। प्रजनन शक्ति प्रभावित होने से इंसानों की संख्या पर असर पड़ेगा। रेडिएशन पैदा करने वाली चीजों का यूज कम करें या ऐसे विकल्प खोजें जिससे रेडिएशन कम किया जा सके।

national seminar