पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटोमोबाइल में बूम, नवरात्रि पर 110 करोड़ का बिजनेस

ऑटोमोबाइल में बूम, नवरात्रि पर 110 करोड़ का बिजनेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुस्तीसे चल रहे ऑटोमोबाइल सेगमेंट में एक बार फिर बूम की स्थिति बन रही है। पिछले साल के मुकाबले इस साल लगभग 12 प्रतिशत की सेल बढ़ी है। नवरात्रि के पहले ही दिन से कार की डिलीवरी शुरू हो गई थी। बुकिंग और डिलीवरी स्टेटस के आधार पर दशहरे तक इंडस्ट्री छत्तीसगढ़ में लगभग 110 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी।

दीपावली के लिए भी अभी से बुकिंग जारी है। उम्मीद है दीपावली में मार्केट 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करेगा। स्मॉल सेगमेंट के साथ ही एसयूवी की जबरदस्त डिमांड है। फॉक्स वेगन और मर्सिडीज जैसी कारों के शोरूम इसी साल शहर में आए हैं और आते ही छा गए हैं। लगभग सभी ब्रांड में न्यू लांच कारों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

मर्सिडीजकी 40 लाख से कम कीमत की कार आज होगी लॉन्च

मर्सिडीजकी नई कार जीएल आज लांच हो रही है। इस कार के दो वेरिएशन होंगे। एक वेरिएशन 38 से 40 लाख रुपए में मिलने की उम्मीद है। वहीं, दूसरे की कीमत इससे भी कम होगी। अब तक मर्सिडीज की कोई भी एसयूवी 55 लाख रुपए से कम की नहीं है। लेकिन, अब बीएमडब्ल्यू की एक्स 1 एक्स 3 आौर ऑडी की क्यू 3 क्यू 5 के बाद मर्सिडीज भी कम कीमत वाली कार लांच कर रही है। रायपुर में यह कार 6 अक्टूबर से मिलनी शुरू हो जाएगी। लांचिंग के पहले ही जीएल की 12 कार शहर में बुक हो चुकी है, जो अक्टूबर- नवंबर तक डिलीवर की जाएगी।

इन्होंनेदी जानकारी: मारूतिसे अनिल अग्रवाल, हुंडई से राहुल खरे, रेनॉल्ट फॉक्स वेगन से सुनील मध्यानी, होंडा से हरजिंदर सोढ़ी, ऑडी से जलज चतुर्वेदी, बीएमडब्ल्यू से प्रशांत मंधान, मर्सिडिज से हर्षित शर्मा, फोर्ड से पुनीत परवानी और टाटा से मनीष बड़ोनिया ने जानकारी दी।

ब्रांड: मॉडल

मारूति:एसयूवीसेगमेंट में स्विफट डिजायर, स्मॉल सेगमेंट में ऑल्टो और वैगन आर

रेनॉल्ट:डस्टर

फॉक्सवेगन: पोलो

मर्सिडीज:क्लास,एमएल।

टाटा:जेस्ट।

बीएमडब्ल्यू:जीटी।

हुंडई: सिडानएक्सटेंट।

होंडा:होडासिटी वीएक्सएन मोबिलियो।

फोर्ड: इकोस्पोर्ट फिगो।

ऑडी:3

(डीलर्स ने बताया कि ये सभी मॉडल छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।)

automobile sector

ब्रांड डिलीवरी स्टेटस बिजनेस ग्रोथ (पिछले वर्ष के मुकाबले) दीपावली से उम्मीद

मारूति1000 कार 40 करोड़ 20 प्रतिशत ग्रोथ 80 करोड़

हुंडई 300 कार 15 करोड़ 10 प्रतिशत ग्रोथ 30 करोड़