- Hindi News
- पंद्रह दिन तक नहीं मिल रहे सिलेंडर ऑनलाइन के बाद सप्लाई गड़बड़ाई
पंद्रह दिन तक नहीं मिल रहे सिलेंडर ऑनलाइन के बाद सप्लाई गड़बड़ाई
रसोईगैस सिलेंडरों की बुकिंग जब से मोबाइल के जरिये शुरू की गई है तब से सप्लाई का पूरा सिस्टम ही ध्वस्त हो गया है। 15-15 दिन लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। ऑन लाइन बुकिंग शुरू करने के साथ ही 48 घंटे के भीतर सिलेंडर ग्राहक के घर पहुंचाने के लिए कागजों में फूलप्रूफ प्लान बनाया गया। लेकिन हकीकत बिलकुल अलग है। दो-दो, तीन-तीन बार बुकिंग करवाने के बावजूद छह-सात दिन से पहले सिलेंडर घर में नहीं पहुंच रहे हैं। भास्कर ने शहर की सभी 32 गैस एजेंसियों के वेब पोर्टल की जांच की। उनके वेब पोर्टल का रिकार्ड ही दावों की पोल खोल रहा है कि एक भी एजेंसी 48 घंटों में सिलेंडर लोगों के घर नहीं पहुंचा रही है। पेट्रोलिंग कंपनियां सिस्टम बनाकर चुप बैठी है और प्रशासन के पास मॉनीटरिंग का कोई फार्मूला नहीं। गैस एजेंसी वाले मनमानी कर रहे और लोग सिलेंडरों के लिए तरस रहे हैं।
भास्कर ने ऑन लाइन सिस्टम की पड़ताल की इस दौरान कई ऐसी जानकारी सामने आई जो ग्राहकों को मालूम ही नहीं है। पेट्रोलियम कंपनी ने यह प्रावधान रखा कि सिलेंडर की बुकिंग करवाने के थोड़ी ही देर बाद ही ग्राहक के मोबाइल पर एसएमएस के जरिये बुकिंग नंबर जाए। यह सिस्टम इसलिए बनाया गया कि लोगों को यह मालूम हो जाए कि उनके घर सिलेंडर कब पहुंचेगा।
एक-दो एजेंसी को छोड़कर किसी भी एजेंसी के द्वारा लोगों को एसएमएस के जरिये बुकिंग नंबर नहीं दिया जा रहा है। निर्धारित समय पर सिलेंडर नहीं मिलने पर लोग जब शिकायत करते हैं तो उन्हें सही जवाब भी नहीं दिया जाता। भास्कर ने खुद एक-दो एजेंसियों में कॉल किया। फोन उठाने वाले ने दो टूक में कहा-बुकिंग हो गई है सिलेंडर घर पहुंच जाएगा, लेकिन कब पहुंचेगा इसका जवाब वे भी नहीं देते। समय पर सिलेंडरों की डिलीवरी नहीं होने की वजह से पूरे हाईटेक सिस्टम पर ही अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सुविधा के लिए बनाया गया यह सिस्टम अब कई मुसीबतें खड़े कर रहा है। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से गोदाम से सिलेंडरों के डिलीवरी बंद कर दी गई है, इसलिए लोग सीधे वहां जाकर भी सिलेंडर हासिल नहीं कर पा रहे हैं।
गैस एजेंसी का वेब पोर्टल, नजर रहा है सिलेंडर कई कई िदन बाद पहुंच रहे।
बैलेंस भी कट जाता है
बुकिंगकराने के लिए कोई टोल फ्री नंबर नहीं होने की वजह से लोगों को मोबाइल नंबर पर फोन लगाना पड़ता है। फोन लगाने पर 50 पैसा प्रति