पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हावड़ा मुंबई रूट चलेगी पूजा स्पेशल

हावड़ा-मुंबई रूट चलेगी पूजा स्पेशल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छत्रपतिशिवाजी टर्मिनल से हावड़ा के मध्य चार फेरों के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर मुंबई-हावड़ा मार्ग की गाड़ियों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से दिनांक 21 अक्टूबर मंगलवार को 02041 नंबर के साथ चलेगी। इसी तरह हावड़ा से 23 अक्टूबर गुरुवार को 02042 नंबर के साथ यह ट्रेन छूटेगी। छत्रपति टर्मिनल से अक्टूबर माह में 21 एवं 28 अक्टूबर और नवंबर में 4 एवं 11 को छूटेगी। इसी तरह हावड़ा से यह ट्रेन अक्टूबर माह में 23 एवं 30 अक्टूबर और नवंबर में 6 एवं 13 को छूटेगी।