पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई सिस्टम के लिए दबाव बना रहे पार्षद

सफाई सिस्टम के लिए दबाव बना रहे पार्षद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | शहरकी चरमरा गई सफाई व्यवस्था के खिलाफ तीनों दलों के पार्षदों ने महापौर किरणमयी नायक पर पैरलल सिस्टम खड़ा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। सफाई विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने 15 बिंदुओं पर किवार कंपनी पर हमला बोलते हुए मेयर नायक को पत्र लिखा है। मेयर से कहा गया है कि वे तत्काल प्रभाव से मेयर इन काउंसिल की स्पेशल बैठक बुलाएं। इसमें पैरलल सिस्टम खड़ा करके शहर के लोगों को राहत दी जाए।

उन्होंने मेयर से कहा है कि किवार कंपनी ने शहर की सफाई पूरी तरह से ठप कर दी है। पिछले दस दिनों से कंपनी ने नुक्कड़ों में डंप कचरे का परिवहन तक नहीं किया है। डोर टू डोर कलेक्शन भी बंद कर दिया गया है। नाली और सड़क की सफाई नहीं हो रही है।



निगम प्रशासन का कंपनी पर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं रहा है।



कमिश्नर के निर्देश भी कंपनी के अफसर नहीं मानते हैं। पीलिया के कहर के बाद डेंगू बीमारी शहर में फैल रही है। कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन तक की भी अवहेलना कर दी है। अनुबंध की शर्तों का 80 फीसदी पालन भी नहीं किया जा रहा है। कंपनी को सकरी में जमीन का अलाटमेंट कर दिया है मगर कंपनी ने वहां प्लांट लगाने के लिए कोई पहल तक नहीं की है।