पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केवल मां के इशारे में घर के काम करने के लिए दी दिल दहला देनी वाली सजा

केवल मां के इशारे में घर के काम करने के लिए दी दिल दहला देनी वाली सजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौतेली मां ने बच्चियों को भूखे रखा, हाथ बांधकर गर्म चिमटे से जला दीं भौंहें

कबीरनगर में सौतेली मां ने 10 और 11 साल की नन्हीं बच्चियों पर जुल्मों सितम का कहर ढा दिया। बच्चियों का कसूर था मां के कहने पर घर के काम करना और भूख लगने पर भोजना मांगना। सौतेली मां ने इसी बात पर बच्चियों पर सितम ढाना शुरू कर दिया। पहले दोनों बहनों को भूखा रखा। बार-बार भोजन मांगने पर हाथ बांधे। बच्चियों ने जब रोकर चीख पुकार मचाने की कोशिश की तो उन्हें दहशत में लाने के लिए चिमटा गर्म कर उनकी भौंहों को जला दिया। इतने पर भी उसे ठंडक नहीं मिली तो बच्चों की पीठ पर गर्म लोहे से दाग दिया।

बुधवार को चाइल्ड लाइन संस्था के साथ पुलिस की टीम छापा मारकर मुस्कान और नाजिया को सौतेली मां के चंगुल से छुड़ाया। दोनों बहनें बुरी तरह से डरी हुई हैं। एक बहन की आंख के पास का हिस्सा जला हुआ है। दूसरी बहन की पीठ और कमर में कई जगह गर्म लोहे से दागने के निशान हैं। उनका इलाज करवाया जा रहा है। सौतेली मां गर्भवती है, इसलिए उसे हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन पिता पुलिस के फंदे में है। उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने छोटी बच्चियों के साथ ऐसा सलूक क्यों होने दिया। कमल हसन मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। वह पेशे से कैटरिंग का काम करता है। पांच महीने पहले वह अपनी प|ी अंजलि के साथ यहां रहने आया। तीन महीने पहले उसने बच्चियों को बुलवा लिया। वे दोनों मेरठ में अपनी दादी के साथ रहती थी। यहां आने के कुछ दिनों बाद बच्चियों के साथ सलूक ठीक था। पिछले 15 दिन से हालात ज्यादा बिगड़े।

नािजया

मुस्कान

पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता

पड़तालमें यह भी सामने आया कि कबीर नगर में दोनों बच्चियों के घर के आसपास रहने वालों ने सात दिन पहले उन पर हो रहे सितम को लेकर पुलिस के जिम्मेदारों से शिकायत की थी। आमानाका पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए पहले कार्रवाई करने को लेकर टाल-मटोल करती रही। पांच दिन पहले थाना प्रभारी कमल हसन घर गए। कुछ देर बाद लौटकर गए और आला अफसरों को सबकुछ ठीक होने की रिपोर्ट दे दी।

पहली प|ी चली गई तो किया लव मैरिज

कमलकी पहली प|ी कुछ महीने पहले उसे छोड़कर किसी और के साथ चली गई। पहली प|ी से दो बेटियां हैं। इसके बाद कमल ने अंजली से शादी की और कुछ दिन दिल्ली में रहने के बाद प|ी के साथ यहां गया।