- Hindi News
- पुलिस को लगातार उलझा रही मां, बच्ची कहां पर बताने को तैयार नहीं
पुलिस को लगातार उलझा रही मां, बच्ची कहां पर बताने को तैयार नहीं
रायपुर| उरकुराके मठपारा से सोमवार की सुबह घर से गायब हुई तीन माह की बच्ची हेम पुष्पा के बारे में तीन दिन बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस बच्ची की मां को लेकर उलझी हुई है।
अब बच्ची के जीवित होने को लेकर आशंका जताई जा रही है। मठपारा स्थित तालाब में बच्ची की तलाश करती रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि मठपारा से सोमवार की सुबह सवा दस बजे के आसपास घर में सो रही तीन महीने की हेम पुष्पा का अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस की टीम पड़ताल करने में जुट गई। तीन दिन की इनवेस्टीगेशन के बाद बच्ची के गायब होने के पीछे उसकी मां राजकुमारी के हाथ होने की बात सामने आई।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने कुछ खुलासे भी किए, लेकिन अब तक बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बच्ची के पिता तिलकराज लोधी और उसकी प|ी के बीच कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला पूछताछ में अलग-अलग बयान दे रही है। उससे मिले क्लू के आधार पर कुछ बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है। पुलिस के हाथ सबसे बड़ी निराशा यह लगी है कि बच्ची के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। उसके पिता और मां से लगातार पूछताछ की जा रही है।