- Hindi News
- फर्जी आईडी बनाकर रिश्तेदारों को भेजी अश्लील फोटो
फर्जी आईडी बनाकर रिश्तेदारों को भेजी अश्लील फोटो
रायपुर| राजधानीके चौबे कॉलोनी स्थित एक समाज के हॉस्टल में रहने वाली कॉलेज छात्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके रिश्तेदारों और परिचितों को अश्लील फोटो भेजने का मामला सामने आया है।
आरोपी ने छात्रा के फोटो से छेड़छाड़ कर उसकी अश्लील फोटो बनाकर गंदे कमेंट्स लिखकर अपलोड की। सायबर सेल की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी कसडोल का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के हॉस्टल में रहने वाली वर्षीय छात्रा स्नातक की पढ़ाई कर रही है। उसे कुछ दिन पहले जानकारी मिली कि उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कोई उसके रिश्तेदारों और परिचितों को अश्लील फोटो भेज रहा है।
इस मामले में साइबर सेल की जांच में फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला युवक कसडोल का हरदयाल निकला। उसका मोबाइल नंबर 86022-73252 है। पुलिस ने मंगलवार रात एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।