- Hindi News
- मोतीबाग के पटाखा बाजार की डबल फीस का विरोध
मोतीबाग के पटाखा बाजार की डबल फीस का विरोध
रायपुर| मोतीबागके प्रदर्शनी स्थल पर दिवाली से पहले लगने वाले पटाखा बाजार की निगम लाइसेंस फीस का पटाखा कारोबारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। कारोबारी संघ के अध्यक्ष एसएम रिजवी ने बताया कि पिछले साल नगर निगम ने लाइसेंस फीस के तौर पर 630 रुपए लिए थे। मगर इस साल इसको बढ़ाकर 1255 रुपए कर दिया गया। यह अवैध वसूली है।
किसी भी तरह का नया नियम नहीं लाया गया। निगम ने प्रशासन ने बिना किसी नियम के पैसे बढ़ा दिए। गौरतलब है कि 10 बाय 10 वर्गफीट की पटाखा दुकान के लिए 5290 रुपए लाइसेंस फीस 1255 रुपए जमा करने के बाद ही मोतीबाग में अस्थाई दुकान लगाने की अनुमति निगम प्रशासन देगा।