पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने उत्तराखंड तुरंत भेजे थे 5 करोड़

सरकार ने उत्तराखंड तुरंत भेजे थे 5 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार ने उत्तराखंड में पिछले साल जून में आई तबाही से प्रभावितों की मदद करने पांच करोड़ रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20 जून को भेजे थे। इसके अलावा तीन करोड़ सत्तर लाख बाइस हजार नौ सौ इकतालीस रुपए भी भेजे गए। मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार विभिन्न व्यक्तियों, संस्थाओं, कार्यालयों ने भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा कराई। ये राशि वहां 30 अगस्त 13 को एक करोड़ सत्रह लाख चौंतीस हजार आठ सौ इकहत्तर रुपए, तीन अक्टूबर 14 को दो करोड़ इकतालीस लाख अड़तालीस हजार तीन सौ इक्यासी रुपए, अठारह नवंबर 13 को पांच लाख छत्तीस हजार छह सौ बयालीस, चार दिसंबर 13 को दस हजार चार सौ एक रुपए, दो जनवरी 14 को दो लाख तेरह हजार तीन सौ सैंतालीस रुपए और चार फरवरी 14 को तीन लाख उनयासी हजार दो सौ रुपए भेजे गए। कुल आठ करोड़ सत्तर लाख बाइस हजार नौ सौ इकतालीस रुपए भेजे गए।

मदद