- Hindi News
- सड़क हादसे में युकांध्यक्ष की मौत, समर्थकों ने ट्रक फूंका
सड़क हादसे में युकांध्यक्ष की मौत, समर्थकों ने ट्रक फूंका
जगदलपुर से रायपुर जा रही ट्रक ने बुधवार की शाम करीब शाम 5.30 बजे बाइक सवार दो कांग्रेसियों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में घायल युवा अध्यक्ष महेश सागर की मौके पर मौत हो गई और गगनदीप टाक गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए समर्थकों ने ट्रक में आग लगा कर हंगामा मचाने की कोशिश की। पुलिस ने इस पर काबू पा लिया। गगनदीप का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।