- Hindi News
- घर बैठे कमाई का झांसा आरोपी फरार, जुर्म दर्ज
घर बैठे कमाई का झांसा आरोपी फरार, जुर्म दर्ज
रायपुर | शहरमें ऑफिस खोल कुछ आरोपियों ने लोगों को घर बैठे काम करने की एवज में हजारों रुपए कमाने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद आरोपी अपना दफ्तर बंद कर कई लोगों से लाखों रुपए बटोरकर भाग गए।
पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने जानकारी दी कि संतोषी नगर, टिकरापारा निवासी 69 साल के सैयद रशीद अली ने एक महीने पहले अलास्का इंटरनेशनल कंपनी का एक विज्ञापन देखा। सैयद एमएमआई हॉस्पिटल के पास संचालित कंपनी के दफ्तर पहुंचे। मौके पर कंपनी के अरविंद कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह नामक दो अधिकारी मिले। उन्होंने झांसा दिया कि कंपनी की तरफ से घर बैठे काम देकर पांच हजार रुपए से 50 हजार रुपए तक कमाए जा सकते हैं।
इसके लिए उन्हें एक किलो रुद्राक्ष तुलसी की माला बनाने का काम दिया जाएगा। माला बनाने पर उन्हें पांच हजार रुपए महीने दिए जाएंगे। काम लेने के लिए अमानत के तौर पर सैयद से 13 अगस्त को 1500 रुपए ले लिए गए।
इसके बाद 3000 रुपए और लिए। झांसे में आकर सैयद उन्हें पैसे देते रहे। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने किराए पर कार लेने की बात कही तो सैयद ने अपनी इंडिका कार (क्रमांक सीजी 04, टीए 1226) उन्हें 15 हजार रुपए मासिक किराए पर दे दी। इसके बाद कंपनी की तरफ से तो सैयद को काम करने का पैसा दिया गया और ही कार का किराया। सैयद ने 16 सितंबर को जाकर देखा तो दफ्तर में ताला लगा हुआ था। पूछताछ में जानकारी मिली कि कंपनी कुछ दिनों से बंद है। आरोपी सैयद की कार लेकर भाग गए। दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस अब धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंपनी की तरफ से 100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की गई है।