टीटीई डीसीएम को घेरेंगे
रायपुर|रायपुर रेलमंडल के कमर्शियल इंस्पेक्टर सीआई द्वारा जबरन क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर चेकिंग वसूली करने का मामला गरमा गया है। गुरुवार को बिलासपुर मंडल के टीटीई रायपुर मंडल के सीनियर डीसीएम का घेराव करेंगे।
सीआईटी नाग ने पिछले शनिवार को बिलासपुर से अमृतसर तक जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली की थी।
जबकि बिलासपुर मंडल से चलने वाले टीटीई ही इस ट्रेन में चेकिंग कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार दर्जनों की संख्या में टीटीई यहां आकर रायपुर में सीआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे।