- Hindi News
- निशुल्क डोंगरगढ़ यात्रा का विडियो विमोचित
निशुल्क डोंगरगढ़ यात्रा का विडियो विमोचित
रायपुर | कालीमाताअन्नदान भंडारा समिति की ओर से शहर के भक्तों को पारिवारिक माहौल में डोंगरगढ़ दर्शन करवाने के लिए प्रतिवर्ष निशुल्क यात्रा का आयोजन किया जाता है। बुधवार को दर्शन यात्रा-4 के विडियो का उत्तर विधानसभा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने विमोचन किया। उन्होंने इस दौरान यात्रा के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज पोल्ले ने बताया कि यात्रा का लाभ केवल परिवार के लोग ही ले सकते हैं। टिकट आरक्षित करने के लिए समिति के तेलीबांधा स्थित कार्यालय से 20 से 25 सितंबर के बीच सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मोबाइल नंबर 9926561000 पर संपर्क किया जा सकता है।