अब तक तीन बच्चों की मौत
कुत्ता काटे तो क्या करें
एसोसिएशनऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के चेयरमेन डॉ. अजय सहाय ने बताया कुत्ता काट ले तो सर्वप्रथम घाव को साबुन, अल्कोहल या आयोडीन सोलूशन से नल की तेज धार में 15 मिनट तक धोएं। नजदीकी चिकित्सक के पास जाकर फौरन एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं।
रायपुर >
पिछलेसाल मार्च में देवेंद्र नगर में सिटी सेंटर माॅल के पास एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले युवक की चार साल की बच्ची राजनंदिनी को आवारा कुत्तों ने नोंचकर मार डाला था। दो महीने बाद डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रहने वाले 14 साल के एक किशोर को आवारा कुत्ते ने काटा, इलाज के दौरान मौत हो गई। 12 जनवरी को उरला के रहने वाले सात साल के विष्णु साहू की कुत्ते के काटने से रैबीज का डोज लगने के कारण मौत हो गई।
^ अचानक आक्रोशित हुआ
तालाबऔर मंदिर के पास बहुत से कुत्ते रहते हैं। आज दोपहर एक कुत्त्ता आक्रोशित हो गया। आने-जाने वालों को दौड़ाने लगा। 45 मिनट में चार लोगों को काट लिया। जगन्नाथगोंदड़े, रहवासी,अवंति विहार
^ कुत्ते को पकड़कर रखिए
शोरसुनकर घर से बाहर निकला तो देखा एक व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ है और खुद को कुत्ते से बचा रहा था। निगम में फोन किया तो कहा गाड़ी नहीं है कल तक कुत्ते को पकड़कर रखिए। विशालराठौर, रहवासी,अवंति विहार