अस्थायी कनेक्शन से अभी नहीं मिलेगी राहत
डीबीस्टार ने 30 जनवरी को सालभर पहले सर्वे हुआ लेकिन आज तक नहीं लग पाए पोल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। बताया गया था कि प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-2 के 100 से अधिक परिवार पांच साल से अस्थायी कनेक्शन से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। सालभर पहले पोल लगाकर स्थायी कनेक्शन देने के लिए सर्वे हुआ था। नगर निगम जोन क्र.-6 की ओर से प्रस्ताव बनाकर बिजली कंपनी के टिकरापारा जोन को भेजा गया लेकिन सालभर बाद भी खंभे लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। वहीं अस्थायी कनेक्शन के बिजली मीटर आए दिन चोरी हो रहे हैं। नए सिरे से कनेक्शन लेने पर 4000 तो मीटर के लिए 2500 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद जोन क्र.- 6 के ईई एसपी त्रिपाठी ने बिजली कंपनी को पोल लगाने के लिए रिमांइडर भेजा है लेकिन अधिकारी इसे नहीं देख पाने का बहाना कर रहे हैं।
^ निगम इंजीनियर का पत्र आया है
नगरनिगम के जोन इंजीनियर का पत्र आया है लेकिन अभी देख नहीं पाए हैं। खंभे और अस्थायी कनेक्शन को लेकर पता करवाते हैं। हालांकि खंभे लगाने के लिए अलग विभाग है। प्रवीणसाहू, सहायकअभियंता, टिकरापारा जोन, सीएसपीडीसीएल
Follow-up