पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल पहले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया, अब रद्द

एक साल पहले भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया, अब रद्द

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अफसरों की लापरवाही का नया मामला सामने आया है।

विभाग की ओर से जिले में संचालित विभागीय छात्रावास-आश्रमों में समय-समय पर आकस्मिकता स्थापना के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी के 92 पदों को भरने के लिए 28 फरवरी 2014 को विज्ञापन जारी किया गया था। एक साल बाद भी इन पदों पर भर्ती तो दूर आवेदनों की जांच भी नहीं हो सकी। विज्ञापन को लेकर विभाग के आला अफसरों ने ही कई सवाल खड़े कर दिए। कई तरह के विवादों के बाद आखिरकार विज्ञापन ही निरस्त कर दिया गया। इन पदों के लिए आवेदन करने वालों का क्या होगा इसे लेर कोई जानकारी नहीं दी गई है।