एचबीएन कंपनी का डायरेक्टर आज कोर्ट में
रायपुर | प्रदेशमें करोड़ों रुपए की ठगी चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर हरमंदर सिंह शरण मंगलवार को रायपुर कोर्ट में पेश होगा। कोर्ट ने 10 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया है। राजधानी पुलिस की टीम भी आरोपी को गिरफ्तार करने दिल्ली गई है। चर्चा है कि हरमंदर सिंह को लेकर सोमवार रात पुलिस की टीम राजधानी पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
पुलिस का कहना है कि मंगलवार को हरमंदर को कोर्ट पेश होना है। वहीं कंपनी के अन्य डायरेक्टर मेम्बर और एजेंट की तलाश की जा रही है। ज्ञात हो कि हरमंदर सिंह चीन भागने की तैयारी में था। दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार किया था। एचबीएन के खिलाफ राजेन्द्र नगर थाने में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज है। आधा दर्जन लोगों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत की थी। प्रदेश के कई शहरो में कंपनी के खिलाफ शिकायत हुई है। विशेष अनु संसाधन सेल को जांच के लिए नोडल बनाया गया है। मामले की जांच वहीं चल रही है।