पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को नहीं दिया पैसा कंपनी के दफ्तर में हंगामा

लोगों को नहीं दिया पैसा कंपनी के दफ्तर में हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दससाल में तीन गुना पैसा देने का वादा करने वाली चिटफंड कंपनी प्लस ग्रीन के कहचरी चौक स्थित दफ्तर में सोमवार दोपहर हंगामा हो गया। कंपनी में निवेश करने वाले आधा दर्जन लोगों ने मेच्योरिटी की डेट आने के बाद भी पैसा नहीं देने पर हंगामा किया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। कंपनी के मैनेजर को हिरासत में ले लिया। एक घंटे तक थाने में बैठाकर रखा और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक बिलासपुर निवासी टेकराम ने 2003 में कंपनी में डेढ़ लाख रुपए निवेश किया था। दस में तीन गुना रकम देने की स्कीम चलाई गई थी। 2013 में उनकी मेच्योरिटी पूरी हो गई। वे डेढ़ साल से पैसा लेने के लिए कंपनी के चक्कर लगा रहे है। लेकिन कंपनी पैसा नहीं दे रही है।

पुलिस ने बताया कि ऐसे आधा दर्जन लोग सोमवार को कंपनी पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि पीडितों ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है। इसलिए मैनेजर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। मैनेजर ने सभी का पैसा देने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि प्रदेशभर से सैडको लोगों ने कंपनी में करोड़ों रुपए निवेश किया है।