चिटफंड कंपनी से ठगी के शिकार हुए एकजुट
रायपुर | डेयरीकारोबार के नाम पर लोगों की रकम दोगुना करने का झांसा देने वाली एचबीएन चिटफंड कंपनी के खिलाफ सोमवार को कलेक्टोरेट गार्डन में कंपनी में निवेश करने वाले लोग एकजुट हुए। सौ से ज्यादा लोगों ने बताया कंपनी ने अब तक उनकी जमा राशि वापस नहीं की है। इसकी शिकायत उन्होंने रायपुर से दिल्ली तक की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लोगों ने कलेक्टर और एसपी से मदद की अपील की है।
कि वे कंपनी की अचल संपत्तियों को अपने कब्जे में कर उसकी नीलामी कर दें।
इस नीलामी से जो रकम हासिल हो उसे कंपनी की पीडितों में बांटी जाए। लोगों ने अपने सालों की मेहनत की कमाई कंपनी में निवेश की थी। अब रकम वापस नहीं मिलने पर उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।