- Hindi News
- रायपुर सरकारीसाइट्स में भी हो तिरंगे का सम्मान, निर्देश जारी
रायपुर- सरकारीसाइट्स में भी हो तिरंगे का सम्मान, निर्देश जारी
राज्य सरकार ने सभी सरकारी वेबसाइटों में राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से प्रदर्शित करने का फरमान जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय के ताजा दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए परिपत्र जारी किया है। परिपत्र अध्यक्ष राजस्व मंडल सहित शासन के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को जारी किया गया है।
परिपत्र में कहा गया है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग, प्रदर्शन और ध्वजारोहण में भारतीय झण्डा संहिता 2002 तथा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
इसी सिलसिले में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इन अधिनियमों के अनुरूप सभी शासकीय वेबसाइटों और उनसे संबंधित कार्यालयों की वेबसाइटों पर राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन समुचित रूप से करने के निर्देश दिए हैं।