- Hindi News
- द्विवार्षिक अधिवेशन में डाक कर्मचारी संघ के 16 पदाधिकारियों का चयन
द्विवार्षिक अधिवेशन में डाक कर्मचारी संघ के 16 पदाधिकारियों का चयन
रायपुर | नेशनलयूनियन डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं ग्रुप डी छग परिमंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन गॉस मेमोरियल में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में परिमंडल अध्यक्ष सज्जन भगत और परिमंडल सचिव प्रेमानंद मांझी सहित 16 पदाधिकारियों की समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस मौके पर नेशनल जनरल सेक्रेटरी टीएन रहाटे के अलावा परिमंडल सचिव सुनील पांडे, जीपी वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
नए पदाधिकारियों का चयन दो साल के लिए किया गया है।