पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायतों से नाराज अधिकारियों ने बैठक में लिया संघर्ष का फैसला

शिकायतों से नाराज अधिकारियों ने बैठक में लिया संघर्ष का फैसला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | प्रदेशस्तरीय परीवीक्षाधीन आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर सोमवार को एक बैठक हुई। बैठक में इन अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में कुछ संविदा कर्मचारियों द्वारा लोकायोग और विभागीय अधिकारियों को शिकायत और गुमराह किए जाने पर चर्चा की गई। कहा जा रहा है कि झूठी शिकायत की वजह से लगभग साढ़े छह सौ कर्मचारी रोष में हैं।



राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर विभाग में बेवजह भ्रांति फैलाई जा रही है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। बैठक में लगभग चार सौ प्रशिक्षण अधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने एकजुट होकर संघर्ष का फैसला लिया।