- Hindi News
- उषा और मालती के नेत्रदान से मिलेगी जरूरतमंदों को नई रोशनी
उषा और मालती के नेत्रदान से मिलेगी जरूरतमंदों को नई रोशनी
रायपुर | स्नेहज्योति संस्था के प्रयासों से डंगनिया निवासी स्व. उषा ताई जावलेकर और सुभाष नगर निवासी स्व. मालती देशकर के नेत्रों का दान किया गया। कठिन घड़ी में भी इन दोनों के परिजनों ने नेत्रदान का फैसला लेकर समाज के लिए अच्छा उदाहरण पेश किया। उषा ताई और मालती देशकर के नेत्रों के दान से चार जरूरतमंदों को नई रोशनी दी जाएगी। स्नेह ज्योति के प्रयासों से दोनों मृतकों के परिजनों की सहमति मिली और मेकाहारा के विशेषज्ञों ने नेत्रज्योति संकलित किया। दोनों के परिजनों ने इस पर खुशी जाहिर की।