पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफडीआई की सीमा को लेकर बीमा एजेंट्स ने निकाली विरोध रैली

एफडीआई की सीमा को लेकर बीमा एजेंट्स ने निकाली विरोध रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | भारतीयजीवन बीमा निगम क्लास 3 यूनियन के सदस्यों ने एफडीआई के विरोध में रविवार को कालीबाड़ी से मोतीबाग तक रैली निकाली। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग बीमा एजेंट शामिल हुए। ये सभी बीमा क्षेत्र में एफडीआई का विरोध कर रहे हैं। यूनियन कालीबाड़ी के रविंद्र मंच में 8 से 10 फरवरी तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है।



जिसमें इन्हीं विषयों पर चर्चा आयोजित की गई है। रैली में लियाफी सीएलआई एसोसिएशन के राज्य सचिव रमेश दीवान, राजकुमार मंगतानी, मोहम्मद शकील, तौसिफ, दक्षा लखानी सहित अन्य मौजूद थे। रैली में रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्प्लाईज यूनियन के सदस्य भी शामिल हुए।

ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लाईज यूनियन के अध्यक्ष अमानुल्लाह खान ने कहा कि बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 26 परसेंट से 49 परसेंट किए जाने का वह राष्ट्र व्यापी विरोध करेंगे।