- Hindi News
- सिंधु एकता संघ का चुनाव, सुभाष अध्यक्ष, अजय बने महासचिव
सिंधु एकता संघ का चुनाव, सुभाष अध्यक्ष, अजय बने महासचिव
रायपुर | सिंधुएकता संघ के चुनाव में सुभाष बजाज को सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष चुना है। कार्यकारिणी में ज्ञानू उदासी कार्यकारी अध्यक्ष और अजय धनवानी महासचिव चुने गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संत सांई लालदास ने सिंधी समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शपथ दिलवाई। संघ की नई कार्यकारिणी में मुख्य मार्गदर्शक भारामल मत्थानी, आसूदाराम वाधवानी, संरक्षक भारत चंदवानी, कन्हैयालाल मोटवानी, मार्गदर्शक मोतीराम खटूजा, संतोष डोडानी, राजू तारवानी बनाए गए हैं।